अंतिम लीग मैच में भारत ने पोलैंड को 10-0 से हराया, फाइनल में होगी दक्षिण कोरिया से भिड़ंत
अंतिम लीग मैच में भारत ने पोलैंड को 10-0 से हराया, फाइनल में होगी दक्षिण कोरिया से भिड़ंत
नई दिल्ली: सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शुक्रवार को अपने अंतिम लीग मुकाबले में पोलैंड को 10-0 से करारी शिकस्त दी। बता दें कि अभी तक इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया है और शनिवार को खेले जाने वाले फाइनल मैच के लिए जगह पक्की कर ली है। फाइनल में भातीय टीम का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा। मैच में स्ट्राइकर मनदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। इसके अलावा वरूण कुमार (18वें और 25वें मिनट) ने भी 2 गोल किए जबकि विवेक प्रसाद (पहले), सुमित कुमार (सातवें), सुरेंद्र कुमार (19वें), सिमरनजीत सिंह (29वें), नीलांकांता शर्मा (36वें) और अमित रोहितदास (55वें) ने भारत के लिए एक-एक गोल किए।
टूर्नामेंट के इतिहास में यह पांचवीं बार है जब भारतीय टीम बिना कोई मैच गंवाए फाइनल में पहुंची हो। टीम ने पांच मैचों में चार जीत और एक ड्रॉ से 13 अंक जुटाए। मनदीप ने मैच के 50वें और 51वें मिनट में लगातार 2 गोल दागे जिससे 24 साल के इस खिलाड़ी की टूर्नामेंट में गोलों की संख्या 7 हो गई है।
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/hppN_njGOGw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


