पुडुचेरी, 30 जून (भाषा) भारत ने बेहतरीन हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को पहले अनधिकृत अंडर 19 महिला वनडे में श्रीलंका को 120 रन से हरा दिया ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने आठ विकेट पर 279 रन बनाये । सलामी बल्लेबाज इरा जाधव ने 83 रन बनाये जबकि निधि महतो ने अर्धशतक जमाया । जवाब में श्रीलंका की टीम 48 . 5 ओवर में 159 रन पर आउट हो गई ।
जाधव ने 104 गेंद की अपनी पारी में बीच के ओवरों में कई उपयोगी साझेदारियां की ।
निधि ने 51 गेंद में 54 रन जोड़े । कप्तान भाविका अहिरे ने 42 और वी प्रतीक्षा ने 21 रन बनाये ।
श्रीलंका के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और पहले दस ओवर में ही उसके तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे ।
मानुदी नानायाक्करा ने 47 और लिमांसा तिलकरत्ना ने 30 रन बनाये ।
भाषा मोना
मोना