भारत सैफ अंडर 19 फाइनल में, मुकाबला बांग्लादेश से
भारत सैफ अंडर 19 फाइनल में, मुकाबला बांग्लादेश से
यूपिया (अरूणाचल प्रदेश) , 16 मई (भाषा) गत चैम्पियन भारत ने भारी बारिश के बीच मालदीव को 3 . 0 से हराकर सैफ अंडर 19 फुटबॉल चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां सामना बांग्लादेश से होगा ।
भारत के लिये डैनी मेतेइ (14वां), ओमंग डोडम (21वां) और प्रशांत जाजो (66वां मिनट ) ने गोल दागे । भारत ने अब तक तीनों मैचों में एक भी गोल नहीं गंवाया है ।
दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने नेपाल को 2 . 1 से मात दी ।
भारत ने पहले ही मिनट से आक्रामक खेल दिखाया और 14वें मिनट में डैनी ने बायें पैर से गोल करके बढत दिलाई । यह टूर्नामेंट में उनका पांचवां गोल था ।
छह मिनट बाद ओमंग ने जाजो से मिले पास पर गोल करके बढत दुगुनी कर दी । मालदीव के खिलाड़ी भारतीय डिफेंस में सेंध नहीं लगा सके ।
बारिश के बावजूद भारतीयों ने लय नहीं खोई और जाजो ने 66वें मिनट में एक और गोल करके भारत की जीत पर मुहर लगा दी ।
भाषा
मोना
मोना
लेखक के बारे में
Web Title: भारत सैफ अंडर 19 फाइनल में, मुकाबला बांग्लादेश से
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pmपानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pm