एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप में ऑस्ट्रेलिया से 0-5 से हारा भारत

Ads

एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप में ऑस्ट्रेलिया से 0-5 से हारा भारत

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 06:57 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 06:57 PM IST

पाथुम थानी (थाईलैंड), पांच अप्रैल (भाषा) भारतीय महिला फुटबॉल टीम को रविवार को यहां पाथुम थानी स्टेडियम में एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-5 से करारी हार का सामना करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्काई हैल्मरिक (38, 39, 48वें मिनट) ने हैट्रिक लगाई जबकि डेनेला ब्रूटस (54वें मिनट) और डेजी ब्राउन (90+4वें मिनट) ने भी गोल किए।

इस नतीजे से भारत अभी ग्रुप सी में सबसे नीचे है और दो मैच में उसका खाता नहीं खुला है।

बुधवार को चीनी ताइपे के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप चरण मैच में जीत जोआकिम अलेक्जेंडरसन की टीम के लिए नॉकआउट चरण में जगह पक्की कर सकती है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द