अहमदाबाद, 11 मार्च (भाषा) भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 480 रन के जवाब में चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां लंच तक एक विकेट पर 129 रन बनाए।
भारत इस तरह से अभी ऑस्ट्रेलिया से 351 रन पीछे है।
भारत ने पहले सत्र में कप्तान रोहित शर्मा (35) का विकेट गंवाया जिन्हें मैथ्यू कुहेनमन ने आउट किया।
लंच के समय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 65 और चेतेश्वर पुजारा 22 रन पर खेल रहे थे।
भाषा
पंत
पंत