अबुधाबी, 19 सितंबर (भाषा) भारतीय टीम ने संजू सैमसन (56 रन) के अर्धशतक से शुक्रवार को यहां एशिया कप के अंतिम ग्रुप ए मैच में ओमान के खिलाफ आठ विकेट पर 188 रन बनाए।
सैमसन के अलावा अभिषेक शर्मा ने 38, तिलक वर्मा ने 29 और अक्षर पटेल ने 26 रन का योगदान दिया।
ओमान के लिए आमिर कलीम, शाह फैसल और जितेन रामानंदी ने दो दो विकेट झटके।
भाषा नमिता
नमिता