भारत-श्रीलंका पहले वनडे में टीम इंडिया ने बनाए कई शर्मनाक रिकाॅर्ड !
भारत-श्रीलंका पहले वनडे में टीम इंडिया ने बनाए कई शर्मनाक रिकाॅर्ड !
धर्मशाला। टेस्ट सीरीज में धमाकेदार जीत के बाद श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे खेलने उतरी टीम इंडिया ने मैदान पर कई शर्मनाक रिकाॅर्ड बनाए। भारतीय टीम के धुरंदर बल्लेबाज भी श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने बौने नजर आए भारतीय टीम पारी के पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और मात्रा 112 रन पर आॅलआउट हो गई। आपको बता दें की भारतीय टीम ने मैच में ऐसे कई शर्मनाक रिकाॅर्ड अपने नाम किए जोकि पहले कभी देखने या सुनने को नहीं मिले। बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने महज 16 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गवा दिए जोकि भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन रहा।
1st ODI. 13.2: WICKET! S Iyer (9) is out, b Nuwan Pradeep, 16/5 https://t.co/IxU4vBQ6b8 #IndvSL #TeamIndia @Paytm
— BCCI (@BCCI) December 10, 2017
इसके पहले सन 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारती टीम ने महज 17 रन के स्कोर पर 5 विकेट गवाए थे लेकिन बाद में कपिल देव ने अपनी एतिहासिक पारी 175 खेल टीम को जीत दिलाई थी। मात्र 26 रन पर 6ठा विकेट गवाकर टीम इंडिया ने एक और रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया क्योंकि इससे पहले कभी भारतीय टीम ने 26 या इससे कम के स्कोर पर 6 विकेट नहीं गवाएं।
15.2: WICKET! H Pandya (10) is out, c Angelo Mathews b Nuwan Pradeep, 28/6
— BCCI (@BCCI) December 10, 2017
इसके बाद टीम इंडिया ने 3 रन और जोडे़ जिसके बाद विकेट देकर एक और न्यूनतम रन पर सबसे ज्यादा विकेट देने का रिकाॅर्ड कायम किया। कुल मिलाकर टीम इंडिया ने आज के प्रदर्शन से शर्मनाक रिकॅार्डाे को झड़ी लगा दी।
16.4: WICKET! B Kumar (0) is out, c Niroshan Dickwella b Suranga Lakmal, 29/7
— BCCI (@BCCI) December 10, 2017
लेकिन इसी बीच भारतीय टीम को स्कोर बार्ड पर संभाला केप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी ने जिन्होंने 78 गेंदों पर 65 रन की पारी खेल टीम को सम्मानजन स्कोर तक पहुंचाया। अब श्रीलंकाई टीम के सामने भारत के 112 रन का लक्ष्य है जिसका पिछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने खबर लिखे जाने तक 4 ओवर में 7 रनों के स्कोर पर अपना एक विकेट गवा दिया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


