India T20 World Cup 2026 | Photo Credit: ANI
अहमदाबाद: India T20 World Cup 2026 भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। टीम इंडिया के इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। जीत के बाद रविवार देर रात आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात नजर आया। कप्तान सूर्या ने ट्रॉफी के साथ मंदिर में प्रवेश किया और बजरंग बली के सामने माथा टेका। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
#WATCH | Gujarat: ICC Chairman Jay Shah, Team India Head Coach Gautam Gambhir, along with Skipper Surya Kumar Yadav, offered prayers at the Hanuman Temple in Ahmedabad.
The Men in Blue crushed New Zealand by 96 runs to lift the #ICCT20WorldCup2026 pic.twitter.com/71SWAraDre
— ANI (@ANI) March 8, 2026
India T20 World Cup 2026 आपको बता दें कि भारतीय टीम ने रविवार 8 मार्च को वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ अपना खिताब बचाया बल्कि मेजबान देश के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन गया।
मैच खत्म होने के बाद प्रसारण और प्रेस से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद भारतीय टीम के कुछ सदस्य ट्रॉफी लेकर पैदल नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास स्थित हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।