President Droupadi Murmu Congratulates Team India : T20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया, जीत से गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, दिया दिल छू लेने वाला संदेश

टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के गौरव को बढ़ाने के साथ युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

President Droupadi Murmu Congratulates Team India : T20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया, जीत से गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, दिया दिल छू लेने वाला संदेश

Droupadi Murmu/ /Image: IBC24 File

Modified Date: March 9, 2026 / 12:17 am IST
Published Date: March 9, 2026 12:17 am IST
HIGHLIGHTS
  • टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी टीम इंडिया को बधाई।
  • कहा– भारत तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना।
  • खिलाड़ियों, मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ के प्रयासों की सराहना।

नई दिल्ली: President Droupadi Murmu Congratulates Team India टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बधाई का सिलसिला जारी है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी टीम इंडिया की इस अभूतपूर्व सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल देश का मान बढ़ाया है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का एक नया अध्याय भी लिखा है।

“तीन बार कप जीतने वाला अकेला देश बना भारत”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टीम इंडिया की इस उपलब्धि को मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “ICC Men’s T20 World Cup जीतकर इतिहास की कई ऊंचाइयों को छूने वाली टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। भारत को यह गर्व है कि वह तीन बार कप जीतने वाला अकेला देश है। साथ ही, यह लगातार दो बार कप जीतने वाली भी अकेली टीम है।” राष्ट्रपति ने आगे कहा कि क्रिकेट के प्रति भारतीय जनमानस का प्रेम और यह जीत हमारे युवाओं की प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने कहा, “यह इस बात का भी सबूत है कि हमारे युवाओं में अलग-अलग फील्ड में कितना टैलेंट है।”

मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के जज्बे को किया सलाम

राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम की सफलता के पीछे के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “इस मिली-जुली जीत के लिए हर एक खिलाड़ी, पूरा मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ सबसे ज़्यादा तारीफ़ के हकदार हैं।” अपने संदेश के अंत में राष्ट्रपति ने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “मैं दुआ करती हूँ कि हमारी क्रिकेट टीम भविष्य में भी इसी तरह शान से जीतती रहे।”राष्ट्रपति की इन शुभकामनाओं ने टीम इंडिया के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर मुहर लगा दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से शुरू हुआ यह जश्न अब पूरे देश में एक राष्ट्रीय उत्सव का रूप ले चुका है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.