विश्व रिले की पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा भारत, महिलाओं की चार गुणा 400 मी टीम नहीं भेजेगा
विश्व रिले की पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा भारत, महिलाओं की चार गुणा 400 मी टीम नहीं भेजेगा
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) स्टार स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर की अगुवाई में 21 सदस्यों वाली भारतीय टीम दो-तीन मई को बोत्सवाना के गैबोरोन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स रिले की पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लेगी।
भारतीय टीम में आठ महिलाएं हैं।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के प्रवक्ता आदिल सुमरिवाला ने बताया कि भारत ने सभी छह रिले स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई कर लिया था लेकिन उसने महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर टीम को नहीं भेजने का फैसला किया है।
भारत पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर, महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर, मिश्रित चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर में हिस्सा लेगा।
सुमरिवाला ने शनिवार को एक वर्चुअल बातचीत में महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम को नहीं भेजने के फैसले के बारे में कहा, ‘‘हमारा फोकस मिश्रित रिले पर है, जहां हमारे जीतने का बेहतर मौका है। हमारी कुछ महिला खिलाड़ी चोटिल हैं इसलिए उन खिलाड़ियों को ले जाने का कोई मतलब नहीं है जो शत प्रतिशत फिट नहीं हैं। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा फोकस एशियाई खेलों पर है। ’’
विश्व एथलेटिक्स रिले के लिए भारतीय टीम:
पुरुष: राजेश रमेश, मनु टीएस, अमोज जैकब, धर्मवीर चौधरी, तीर्थेश शेट्टी, निहाल जोएल विलियम, विशाल टीके (चार गुणा 400 मीटर पुरुष रिले और चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले)।
प्रणव गौरव, गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, राघुल कुमार गणेश, हर्ष संतोष राउत, तमिलारासु एस (चार गुणा 100 मीटर पुरुष रिले और चार गुणा 100 मीटर मिश्रित रिले)।
महिला: रशदीप कौर, कुमारी सलोनी नागर, अंसा बाबू (सभी चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले)।
तमन्ना, सुदेशना हनुमंत शिवंकर, नित्या गांधे, स्नेहा एसएस, श्राबनी नंदा (चार गुणा 100 मीटर महिला रिले और चार गुणा 100 मीटर मिश्रित रिले)।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


