नेपाल के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलकर सैफ चैम्पियनशिप की तैयारी करेगा भारत

नेपाल के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलकर सैफ चैम्पियनशिप की तैयारी करेगा भारत

नेपाल के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलकर सैफ चैम्पियनशिप की तैयारी करेगा भारत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: September 1, 2021 4:53 pm IST

काठमांडू, एक सितंबर ( भाषा ) भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम अगले महीने मालदीव में होने वाली सैफ चैम्पियनशिप की तैयारियां गुरूवार को यहां नेपाल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच से शुरू करेगी ।

पांच टीमों की सैफ चैम्पियनशिप तीन अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक माले में खेली जायेगी ।

भारत के अलावा इसमें बांग्लादेश , श्रीलंका, मेजबान मालदीव और नेपाल भाग लेंगे ।

भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हमें खुशी है कि हम वापिस साथ हैं । इन दोनों अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैचों से सैफ चैम्पियनशिप की तैयारी में मदद मिलेगी ।’’

दूसरा मैच पांच सितंबर को खेला जायेगा ।

भारतीय टीम 2018 विश्व कप क्वालीफायर और 2023 एशियाई कप संयुक्त क्वालीफायर में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही है ।

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने नेपाल को इस कठिन समय में भारतीय टीम को खेलने का न्यौता देने के लिये धन्यवाद दिया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम समझते हैं कि दुनिया में कितने कठिन हालात है । नेपाल ने ऐसे समय में हमें अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलने का न्यौता दिया । हम ये मैच जीतकर सत्र की अच्छी शुरूआत करना चाहते हैं ।’’

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में