मुल्लांपुर, सात जून (भाषा) भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित करने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान के 113 रन तक पांच विकेट झटक लिये।
पदार्पण कर रहे मानव सुथार (21 रन देकर तीन विकेट) ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार शुरुआत करते हुए अपना पहला विकेट हासिल किया। उन्होंने चाय के विश्राम से ठीक पहले अब्दुल मलिक (16) को आउट किया।
सुथार ने रहमानुल्लाह गुरबाज (12) और अफसर जजई (तीन) को भी पवेलियन भेजा। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा (27 रन देकर दो विकेट) दूसरे सफल गेंदबाज रहे।
दिन का खेल समाप्त होने तक रहमत शाह 43 रन बनाकर नाबाद थे। जजई के आउट होने के साथ ही दिन के खेल के समापन की घोषणा कर दी गई। अफगानिस्तान ने 39.5 ओवर में पांच विकेट पर 113 रन बनाए हैं।
अफगानिस्तान की टीम अभी भारत के पहली पारी के स्कोर से 451 रन पीछे है और उसके पांच विकेट शेष हैं।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता