भारत की अंडर-18 पुरुष टीम ने ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ खेला, महिला टीम ने भी चुनौती पेश की

भारत की अंडर-18 पुरुष टीम ने ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ खेला, महिला टीम ने भी चुनौती पेश की

भारत की अंडर-18 पुरुष टीम ने ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ खेला, महिला टीम ने भी चुनौती पेश की
Modified Date: May 15, 2026 / 10:10 pm IST
Published Date: May 15, 2026 10:10 pm IST

भोपाल, 15 मई (भाषा) भारत की अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीम के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला।

मेज़बान टीम की ओर से आकाश दीप (11वें मिनट) और दीपक प्रकाश टोप्पो (45वें मिनट) ने गोल किए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए जेट जॉनस्टोन (दूसरे मिनट) ने मेहमान टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई जबकि फ्रैंकी बेकर (60वें मिनट) ने खेल के आखिरी मिनट में बराबरी का गोल किया।

महिलाओं के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीम ने 4-3 से जीत हासिल की।

ऑरोरा कोवासेविच (21वें मिनट) ने मेहमान टीम को बढ़त दिलाई जिसके बाद दीया (22वें मिनट) ने तुरंत भारत के लिए बराबरी कर ली।

इसके बाद मेजबान टीम ने दो गोल की बढ़त बना ली जिसमें किरण एक्का (42वें मिनट) और कप्तान स्वीटी कुजूर (48वें मिनट) ने गोल किए।

लेकिन मिया क्लिम्प्सच (54वें मिनट) और स्टेला बार्थोलोम्यूज (54वें, 55वें मिनट) के आखिरी समय में किए गए गोलों की मदद से मेहमान टीम ने भारत को हरा दिया।

महिला टीम रविवार को इस सीरीज का अपना दूसरा मैच खेलेगी जबकि पुरुष टीम अपना दूसरा मैच शाम को बाद में खेलेगी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में