रायचंदानी के नाबाद 196 रन से भारत अंडर-19 ने तीन विकेट पर 378 रन बनाए
रायचंदानी के नाबाद 196 रन से भारत अंडर-19 ने तीन विकेट पर 378 रन बनाए
गॉल, 15 जुलाई (भाषा) सलामी बल्लेबाज लक्ष्य राजेश रायचंदानी दोहरे शतक से सिर्फ चार रन दूर हैं और उनकी उम्दा पारी से भारत अंडर-19 ने बुधवार को यहां श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ पहले युवा टेस्ट के तीसरे दिन तीन विकेट पर 378 रन बनाए।
भारत अंडर-19 ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 186 रन से की। दोनों सलामी बल्लेबाजों रायचंदानी (306 गेंद पर नाबाद 196 रन) और सागर विर्क (312 गेंद पर 134 रन) ने शतक पूरे किए।
रायचंदानी ने अपनी नाबाद पारी में 21 चौके और तीन छक्के लगाए। दिन का खेल खत्म होने पर वह कुश पटेल (नाबाद तीन रन) के साथ क्रीज पर थे। भारत मेजबान टीम से 46 रन पीछे है।
श्रीलंका अंडर-19 ने सेनुजा वेकुनागोडा के दोहरे शतक की मदद से नौ विकेट पर 424 रन बनाकर पारी घोषित की थी। भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


