नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) भारत की अंडर-20 पुरुष फुटबॉल टीम ने बृहस्पतिवार को बेंगलुरु के सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में दर्शकों की गैरमौजूदगी में खेले गए मैत्री मैच में यमन के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला।
भारत रविवार को यमन के खिलाफ दूसरा और अंतिम मैत्री मैच खेलेगा।
भारतीय टीम 31 अगस्त से छह सितंबर तक उज्बेकिस्तान में होने वाले एएफसी अंडर-20 एशियाई कप चीन 2027 क्वालीफायर की तैयारी कर रही है।
भारतीय टीम 26 अगस्त को ताशकंद के लिए रवाना होगी।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता