BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

India vs Namibia: आज नामीबिया से भिड़ेगा भारत, दो स्टार OUT… प्लेइंग XI में हो सकता है ये बड़ा बदलाव, जानकर फैंस रह जाएंगे हैरान

India vs Namibia: आज नामीबिया से भिड़ेगा भारत, दो स्टार OUT… प्लेइंग XI में हो सकता है ये बड़ा बदलाव, जानकर फैंस रह जाएंगे हैरान

India vs Namibia T20 World Cup 2026

India vs Namibia T20 World Cup 2026

tikesh Kumar
Published: 12 Feb 2026 | 7:25 amModified: 12 Feb 2026 | 9:45 am
HIGHLIGHTS
  1. नामिबिया से भिड़ेगा भारत
  2. अभिषेक शर्मा पर सस्पेंस
  3. प्लेइंग XI में हो सकता है बड़ा बदलाव

India vs Namibia T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया से भिड़ेगी (India vs Namibia)। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया टूर्नामेंट की अपनी विजयी शुरुआत को आगे बढ़ाना चाहेगी। भारत ने पहले मैच में जीत दर्ज की थी जबकि नामीबिया को इसी मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में नामीबिया वापसी की कोशिश करेगा, वहीं भारत लय कायम रखने के इरादे से उतरेगा।

अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर संशय (Abhishek Sharma Injury Update)

India vs Namibia:  भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की सेहत को लेकर है। पेट में संक्रमण और बुखार के कारण उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब उन्हें छुट्टी मिल चुकी है लेकिन नामीबिया के खिलाफ उनकी उपलब्धता पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। यदि अभिषेक इस मुकाबले में नहीं खेल पाते हैं, तो संजू सैमसन को ओपनिंग का मौका मिल सकता है। सैमसन आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पावरप्ले में तेज शुरुआत देने की क्षमता रखते हैं।

बुमराह की वापसी से बढ़ेगी धार (Jasprit Bumrah Comeback)

India vs Namibia:  पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बुखार के चलते नहीं खेल पाए थे। अब वे पूरी तरह फिट बताए जा रहे हैं और उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी अभ्यास भी किया है। ऐसे में नामीबिया के खिलाफ उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। अगर बुमराह टीम में लौटते हैं, तो मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है। बुमराह की मौजूदगी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को खासकर डेथ ओवरों में और मजबूत बनाएगी।

बल्लेबाजों के लिए लय हासिल करने का मौका (India vs Namibia Preview)

India vs Namibia:  अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव को छोड़कर बाकी बल्लेबाज खास प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले यह मैच भारतीय बल्लेबाजों के लिए फॉर्म में लौटने का अहम अवसर है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (Team India Playing XI)

संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

यह भी पढ़ें

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: A1: भारत और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप 2026 का यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: India vs Namibia T20 World Cup 2026

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

01 Oct 2026 | 11:24 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

01 Oct 2026 | 10:50 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

01 Oct 2026 | 9:56 pm