India Sri Lanka Test Match Free Entry: अब स्टेडियम में फ्री में मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान....ऐसे मिलेगी एंट्री /image: Social Media
कोलंबो। India Sri Lanka Test Match Free Entry: भारत और श्रीलंका (IND vs SL Test Series) के बीच 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान क्रिकेटप्रेमियों को स्टेडियम में मुफ्त प्रवेश दिया जायेगा। जी हां श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने ये बड़ा कदम उठाया है। जिससे अब फैंस फ्री में स्टेडियम जाकर मैच का आनंद उठा सकते हैं। पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जाना है और फैंस को मैदान के गेट नंबर चार से एंट्री मिलेगी।
India Sri Lanka Test Match Free Entry श्रीलंका क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘ श्रीलंका क्रिकेट यह घोषणा करता है कि भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट श्रृंखला के दौरान दर्शकों को मुफ्त प्रवेश दिया जायेगा जिससे क्रिकेटप्रेमियों को विश्व स्तरीय टेस्ट क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा।’’ पहला मैच गॉल स्टेडियम पर होगा जबकि दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 से 27 अगस्त के बीच खेला जायेगा। श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट देखने दर्शक कम ही आते हैं। पहले भी भारतीय टीमों ने खाली स्टेडियमों में मैच खेले हैं। फैंस को मैदान के गेट नंबर चार से एंट्री मिलेगी। जबकि कोलंबो में फैंस गेट नंबर 3, 4, 5 और 7 से ग्राउंड में जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें