भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच के चौथे ही दिन 304 रनों से हरा दिया। भारत ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। 550 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी 76.5 अोवरों में 245 रनों पर सिमट गई। भारत ने सुबह दूसरी पारी विराट कोहली के शतक की मदद से 3 विकेट पर 240 रन बनाकर घोषित की थी।