Home » Sport » In their first match of the T20 Cricket World Cup, India defeated the USA by 29 Runs.
INDIA vs USA Match Highlights: विश्वकप में टीम इंडिया का विजयी आगाज.. USA को दी 29 रनों से पटखनी, खूब गरजा कप्तान सूर्या का बल्ला
Ads
INDIA vs USA Match Highlights Today: एक वक्त पर लग रहा था कि, टीम इंडिया 120 रनों के भीतर सिमट जाएगी, लेकिन कप्तान की तूफानी पारी ने यूएसए के सामने 162 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
मुंबई:टी-20 क्रिकेट विश्वकप में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस पदार्पण मुकाबले में टीम इंडिया ने अपेक्षाकृत कमजोर यूएसए की टीम को 29 रनों से मात दे दी है। (INDIA vs USA Match Highlights) भारत ने यूएसए के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन विपक्षी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 132 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 29 रनों से अपने नाम कर लिया।
सूर्यकुमार ने संभाली भारत की पारी (t-20 Cricket World Cup News)
भारत के लिए यह मुकाबला अपेक्षाकृत संघर्षपूर्ण रहा। यूएसए ने पहली पारी में भारत के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया। एक वक्त पर लग रहा था कि, टीम इंडिया 120 रनों के भीतर सिमट जाएगी, लेकिन कप्तान की तूफानी पारी ने यूएसए के सामने 162 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।