भारत के दूसरे दिन लंच तक छह विकेट पर 475 रन

Ads

भारत के दूसरे दिन लंच तक छह विकेट पर 475 रन

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 11:35 AM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 11:35 AM IST

मुल्लांपुर, सात जनवरी (भाषा) भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन रविवार को यहां लंच तक छह विकेट पर 475 रन बनाए।

लंच के समय वाशिंगटन सुंदर 14 और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मानव सुथार नौ रन पर खेल रहे थे।

भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 126 और ऋषभ पंत ने 81 रन बनाए। ध्रुव जुरेल (19) दूसरे दिन के पहले सत्र में आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज थे। मैच के पहले दिन केएल राहुल ने 100 और साईं सुदर्शन ने 81 रन बनाए थे।

अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 109 रन देकर चार विकेट लिए हैं।

भाषा

पंत

पंत