भारत ने एशिया कप ब्रिज में चार पदक जीते

Ads

भारत ने एशिया कप ब्रिज में चार पदक जीते

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 09:25 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 09:25 PM IST

पणजी, 27 जून (भाषा) भारत ने पांचवीं एशिया कप ब्रिज चैम्पियनशिप में तीन रजत और एक कांस्य पदक जीते जबकि हांगकांग, चीन, इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया ने चार टीम वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया ।

भारत को टीम वर्गों में रजत और कांस्य पदक मिला जबकि युगल वर्ग में दो रजत पदक मिले ।

हांगकांग ए, इंडोनेशिया, चीन ए और आस्ट्रेलिया ने पुरूष , महिला, मिश्रित और सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीते ।

भारत के लिये युगल में सवलीन थडानी और साधना गुप्ता ने जबकि सीनियर वर्ग में सुबीर मजूमदार और सुजीत कुमार भट्टाचार्य ने रजत पदक जीते ।

भारत की सीनियर बी टीम को भी रजत पदक मिला ।

भाषा मोना

मोना