भारत ने जीती इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज, पारी और 25 रनों से हराया, 3-1 से सीरीज पर कब्जा

भारत ने जीती इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज, पारी और 25 रनों से हराया, 3-1 से सीरीज पर कब्जा

भारत ने जीती इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज, पारी और 25 रनों से हराया, 3-1 से सीरीज पर कब्जा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: March 6, 2021 10:55 am IST

नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 25 रनों से हरा दिया है और साथ ही 4 मैचों की श्रृंखला 3-1 से अपने नाम कर ली है। 

 

पढ़ें- 7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगा…

इंग्लैंड की दूसरी पारी भी भारतीय स्पिनर्स के आगे ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई। पहला टेस्ट मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने जबर्दस्त वापसी की और लगातार तीन टेस्ट मैच जीतकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंच गई, जिसके फाइनल में उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से लॉर्ड्स के मैदान पर होगा। ये मैच 18 जून को खेला जाएगा।

पढ़ें- नए बोर खनन पर लगी रोक, लेनी होगी जिला प्रशासन की अन…

अहमदाबाद में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में शानदार पिच के बावजूद इंग्लैंड की टीम 3 ही दिन में मैच हार गई। एक बार फिर इंग्लैंड को अक्षर पटेल ने गहरी चोट पहुंचाई। अक्षर पटेल ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 4 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में भी 5 विकेट लिए। ऑफ स्पिनर अश्विन ने भी दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए।

पढ़ें- गर्मी शुरू होने से पहले गहराया जल संकट, इस जिले को …

मैच के स्कोर की बात करें तो पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 75 ओवर में महज 205 रन ही बना सकी। इसके बाद भारत ने पहली पारी में 365 रन बना दिए। पंत ने 101 रन बनाए लेकिन खेल के तीसरे दिन वॉशिंगटन सुंदर अपना शतक नहीं लगा सके और वो 96 रन पर नाबाद रहे। अक्षर पटेल ने भी 43 रनों की पारी खेली।

पढ़ें- IBC24 नारी रत्न सम्मान 2021: एक सफल कैंसर सर्जन व क..

इंग्लैंड की दूसरी पारी भी निराशा से भरी रही और वो 135 रन पर ढेर हो गई। ओपनर जैक क्रॉली सिर्फ 5 रन बनाकर अश्विन का शिकार हो गए। इसके बाद अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को भी पहली ही गेंद पर निपटा दिया। सिब्ले भी 21 गेंदों तक विकेट पर टिक पाए और उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया। बेन स्टोक्स से इंग्लैंड को अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद थी लेकिन इस ऑलराउंडर ने टीम को निराश किया। स्टोक्स ने 9 गेंद पर 2 रन बनाए. ऑली पोप को भी अक्षर पटेल ने पंत के हाथों स्टंप आउट करा दिया।

पढ़ें- कलेक्ट्रेट परिसर में दो जोड़ों ने की शादी, खाई साथ …

इंग्लैंड को सबसे बड़ा झटका अश्विन ने दिया, जिन्होंने कप्तान जो रूट को 30 के निजी स्कोर पर LBW आउट किया। रूट के आउट होते ही इंग्लैंड ने महज 65 रनों पर 6 विकेट गंवा दिये. बेन फोक्स और डैन लॉरेंस ने जरूर कुछ संघर्ष दिखाया लेकिन अक्षर पटेल ने पहले फोक्स और उसके बाद बेस को आउट कर पारी में अपने पांच विकेट पूरे कर लिये. इसके बाद अश्विन ने इंग्लैंड के जैक लीच और डैन लॉरेंस को एक ही ओवर में आउट कर अपने पांच विकेट पूरे किये और इसके साथ ही भारत को पारी और 25 रनों से बड़ी जीत मिली।

 


लेखक के बारे में