भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया

Ads

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया

  •  
  • Publish Date - July 27, 2022 / 06:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

पोर्ट ऑफ स्पेन, 27 जुलाई (भाषा) भारतीय कप्तान शिखर धवन ने बुधवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारत ने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया। टीम ने आवेश खान की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया।

वेस्टइंडीज ने टीम में तीन बदलाव किये। जेसन होल्डर, कीमो पॉल और किसी कार्टी को अल्जारी जोसफ, रोवमैन पॉवेल और रोमारियो शेपर्ड की जगह अंतिम एकादश में रखा है।

भारतीय टीम तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनाये है।

भाषा नमिता

नमिता