Shree Narayana Hospital Mega Health Camp: श्री नारायणा हॉस्पिटल में स्पाइन एंड ऑर्थोपेडिक कॉन्फ्रेंस, नई सर्जिकल तकनीकों से रूबरू हुए प्रदेशभर के 100 से ज्यादा ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ

Ads

Shree Narayana Hospital Mega Health Camp: श्री नारायणा हॉस्पिटल में चल रहे मेगा हेल्थ कैंप के दूसरे दिन स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 10:41 PM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 10:47 PM IST

Shri Narayana Hospital Mega Health Camp/Image Credit: Shri Narayana Hospital

HIGHLIGHTS
  • "श्री नारायणा हॉस्पिटल" में आयोजित किया गया था दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप।
  • मेगा हेल्थ कैंप के दूसरे दिन स्पाइन एंड ऑर्थोपेडिक कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन।
  • प्रदेशभर के 100 से ज्यादा ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ नई सर्जिकल तकनीकों से हुए रूबरू।

Shree Narayana Hospital Mega Health Camp: रायपुर:श्री नारायणा हॉस्पिटल” में चल रहे “मेगा हेल्थ कैंप” के दूसरे दिन, प्रदेश के ऑर्थोपेडिक चिकित्सा विशेषज्ञों के लिए हॉस्पिटल परिसर में “ओटी ऑब्जर्वरशिप प्रोग्राम” आयोजित किया गया। इसका प्रमुख उद्देश्य नेशनल फैकल्टी को असिस्ट करके उनसे स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में वर्तमान में प्रचलित, नई-नई टेक्निक्स सीखना तथा उन टेक्निक्स को आत्मसात् करना है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के साथ “स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक कॉन्फ्रेंस” का भी आयोजन किया गया। जिसमें कॉम्प्लिकेटेड स्पाइन सर्जरी, नी ज्वाइन्ट रिप्लेसमेंट सर्जरी, हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी, लंबर फ्यूजन एवं अवेक स्पाइन सर्जरी जैसे बहुत ही महत्वपूर्ण विषयों पर नेशनल फैकल्टी द्वारा एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों के द्वारा केस प्रेजेंटेशन किए गए। इस कान्फ्रेन्स में हमारे प्रदेश के 100 से भी ज्यादा डॉक्टर्स ने पार्टिसिपेट किया।

एकेडमिक कोर्स भी किया गया आयोजित: डॉ सुनील खेमका

Shree Narayana Hospital Mega Health Camp: डॉ सुनील खेमका ने बताया कि,”इस कैंप में जरूरमंद मरीजों के इलाज के दूसरे दिन यहाँ पर एकेडमिक कोर्स भी आयोजित किया गया, जिसमें हमारे प्रदेश के आर्थोपेडिक स्टूडेंट एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ हिस्सा लिया। उनका देश के प्रसिद्ध नेशनल फैकल्टी के साथ वन टू वन केस इंट्रेक्शन भी हुआ, जो उस केस से संबंधित बारीकियों से अवगत होने के लिए बहुत ही आवश्यक है। देखा जाए तो वर्तमान परिपेक्ष्य में जितना जरूरी बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करना है, मेरी नजर में उतना ही जरूरी, ऐसे आयोजनों के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देना भी है।”

इन्हें भी पढ़ें:-

ताजा खबर