Kabaddi World Cup Final: सुपर रेड और दमदार खेल… भारत ने जीता महिला कबड्डी वर्ल्ड कप, चीनी ताइपे को हराया, लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन
Kabaddi World Cup Final: सुपर रेड और दमदार खेल... भारत ने जीता महिला कबड्डी वर्ल्ड कप, चीनी ताइपे को हराया, लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन
Kabaddi World Cup Final/Image Source: IBC24
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025
- भारत ने फाइनल में मारी बाजी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 जीत
ढाका: Kabaddi World Cup Final: भारत ने महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। यह टूर्नामेंट ढाका, बांग्लादेश में आयोजित हुआ और इसमें कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराया (India women’s kabaddi World Cup 2025)
फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे ने भारत को चुनौती दी, लेकिन भारतीय कप्तान रितु नेगी और उपकप्तान पुष्पा राणा की अगुवाई में टीम ने रेड और टैकल दोनों मोर्चों पर दबदबा बनाए रखा। संजू देवी की सुपर रेड ने मैच का रुख पलट दिया और भारत ने निर्णायक जीत हासिल की।
Many congratulations Indian Women Kabaddi team for winning the World Cup 🏆
Beating Chinese Taipei has always been tough, but not this time 💪
Wish this event was properly marketed and televised. pic.twitter.com/LyhBQB0XHw— 𝐒𝐮𝐧𝐢𝐥 𝐓𝐚𝐧𝐞𝐣𝐚 🇮🇳 (@iSunilTaneja) November 24, 2025
लगातार दूसरी बार जीता खिताब (Women’s kabaddi final 2025)
Kabaddi World Cup Final: टीम इंडिया का यह प्रदर्शन केवल फाइनल तक सीमित नहीं रहा। टूर्नामेंट के दौरान हुए पांच मैचों में भी भारतीय टीम ने बेहतरीन जीत दर्ज की और दर्शकों को रोमांचक खेल का अनुभव दिया। भारत की लगातार दूसरी वर्ल्ड कप जीत से देश में महिला कबड्डी की लोकप्रियता और भी बढ़ गई है और खिलाड़ियों के समर्पण और कौशल की सराहना हो रही है।

Facebook


