भारतीय दल 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए लंदन में राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों से मिला
भारतीय दल 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए लंदन में राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों से मिला
मुंबई, सात जून (भाषा) भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए), केंद्र और गुजरात राज्य सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने अहमदाबाद में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के अधिकार हासिल करने से संबंधित प्रक्रिया और तरीकों को बेहतर ढंग से समझने के लिए लंदन में राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में आईओए प्रमुख पीटी उषा और केंद्रीय खेल मंत्रालय के साथ-साथ गुजरात राज्य सरकार के अधिकारी शामिल थे। उन्होंने लंदन में दो दिनों तक राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों से मुलाकात की।
दावेदारी की अंतिम बोली के लिए प्रस्ताव 31 अगस्त तक प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है जबकि राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए मेजबान शहर का चयन इस साल नवंबर में किया जाएगा।
भारत ने पहले ही अहमदाबाद में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए अपनी बोली औपचारिक रूप से प्रस्तुत कर दी है। भारत का उद्देश्य 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करना है।
गुजरात खेल मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘लंदन में दो दिनों तक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने बैठकों में व्यापक चर्चाओं में भाग लिया और दावेदारी से जुड़ी बोली के संबंध में अब तक की गई तैयारियों को प्रस्तुत किया।’’
इस विज्ञप्ति में गुजरात के खेल मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, ‘‘ ‘राष्ट्रमंडल खेल टीम’ ने कहा कि वह प्रस्तावों की तैयारी के लिए इच्छुक मेजबान शहरों को पूर्ण सहयोग और सहायता प्रदान करेगी।’’
भाषा आनन्द मोना
मोना
लेखक के बारे में
Web Title: भारतीय दल 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए लंदन में राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों से मिला
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pmपानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pm