ब्रिटेन दौरे पर सात मैच खेलेगी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम

Ads

ब्रिटेन दौरे पर सात मैच खेलेगी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 12:49 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 12:49 PM IST

बेंगलुरू, तीन जुलाई (भाषा) भारत की 24 सदस्यीय जूनियर महिला हॉकी टीम पांच से 14 जुलाई तक ब्रिटेन के दौरे पर सात मैच खेलेगी ।

टीम बेंगलुरू के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार की रात रवाना हुई।

नये कोच टिम व्हाइट के साथ भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम स्कॉटलेंड और इंग्लैंड के खिलाफ सात मैच खेलेगी । जूनियर एशिया कप समेत आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की तैयारी के लिये यह दौरा अहम है ।

इस दौरे पर एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में स्कॉटलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ भी दो मैच खेले जाने हैं । इसके अलावा अमेरिका, इंग्लैंड और बेल्जियम की जूनियर टीमों से मैच खेले जायेंगे ।

भाषा मोना पंत

पंत