Destination MP Healthcare Conclave 2026
भोपाल : Destination MP Healthcare Conclave 2026 : पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के मध्यप्रदेश स्टेट चैप्टर द्वारा द सेज ग्रुप एवं अपोलो सेज हॉस्पिटल्स के सहयोग से होटल सयाजी में”डेस्टिनेशन मध्यप्रदेश हेल्थकेयर कॉन्क्लेव–2026″ का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, पर्यटन, उद्योग, निवेश एवं अनुसंधान क्षेत्र के विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय एवं वैश्विक हेल्थकेयर एवं मेडिकल वैल्यू ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाने पर मंथन किया।
पीएचडीसीसीआई मध्यप्रदेश स्टेट चैप्टर के चेयर एवं द सेज ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सेज संजीव अग्रवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा, आधुनिक स्वास्थ्य अवसंरचना, अनुसंधान, नवाचार तथा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक अस्पतालों, कुशल चिकित्सकों, चिकित्सा शिक्षा संस्थानों, बेहतर कनेक्टिविटी तथा आयुष एवं वेलनेस की समृद्ध परंपरा के कारण प्रदेश देश का उभरता हुआ हेल्थकेयर हब बन रहा है। पीएचडीसीसीआई सरकार, उद्योग और स्वास्थ्य क्षेत्र के बीच समन्वय स्थापित कर हेल्थकेयर एवं मेडिकल टूरिज्म को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।
PHDCCI Madhya Pradesh State Chapter Hotel Sayaji कार्यक्रम में डॉ. उदयन वाजपेयी ने चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर तथा भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर विचार रखे। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के उप संचालक राम कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर मेडिकल एवं वेलनेस टूरिज्म को नई पहचान दी जा सकती है।
कॉन्क्लेव का प्रमुख आकर्षण मध्यप्रदेश को वैश्विक हेल्थकेयर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की नई कार्ययोजना विषय पर आयोजित राउंडटेबल चर्चा रही। पीएचडीसीसीआई के वरिष्ठ सचिव अतुल के. ठाकुर के संचालन में आयोजित इस चर्चा में सोरम प्रभाकर, डॉ. रीनू यादव, मनोज कुमार जैन, डॉ. राजेश सक्सेना एवं सौमिल तिवारी सहित विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य अवसंरचना, चिकित्सा पर्यटन, निवेश, डिजिटल हेल्थ, आयुष एवं आधुनिक चिकित्सा के समन्वय, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास तथा सार्वजनिक-निजी सहभागिता को मजबूत बनाने पर सुझाव दिए।
The Sage Group Sanjeev Agrawal Apollo Sage Hospitals सभी विशेषज्ञों ने सहमति व्यक्त की कि समन्वित रणनीति और सभी हितधारकों के सहयोग से मध्यप्रदेश को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी हेल्थकेयर एवं वेलनेस डेस्टिनेशन बनाया जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में पीएचडीसीसीआई मध्यप्रदेश स्टेट चैप्टर के को-चेयर एवं बायो न्यूट्रिएंट्स (इंडिया) प्रा. लि. के सीएमडी श्री सुमित अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिरुद्ध दुबे, असिस्टेंट रेजिडेंट डायरेक्टर, मध्यप्रदेश ने दिया। कॉन्क्लेव ने प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र, मेडिकल वैल्यू ट्रैवल और निवेश को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव एवं सहयोग की नई संभावनाओं को रेखांकित किया।