भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम कोरिया से हारी

Ads

भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम कोरिया से हारी

  •  
  • Publish Date - July 26, 2021 / 10:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

तोक्यो, 26 जुलाई (भाषा) अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप रॉय की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम तोक्यो ओलंपिक खेलों की टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को यहां खिताब के प्रबल दावेदार कोरिया से 0-6 से हारकर बाहर हो गयी।

कोरिया के डियोक जे किम, वूजिन किम और जिनयेक ओह ने भारतीय टीम को 59-54, 59-57, 56-54 से हराया।

भारतीय टीम ने इससे पहले कजाखस्तान को 6-2 से हराया था।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर