अच्युतादित्य और अर्जुन की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी कनाडा ओपन के पहले दौर में बाहर
अच्युतादित्य और अर्जुन की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी कनाडा ओपन के पहले दौर में बाहर
मार्खम (कनाडा), एक जुलाई (भाषा) अच्युतादित्य राव डोड्डावरपु और पोचना अर्जुन की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सीधे गेम में हारकर कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही बाहर हो गई।
भारतीय जोड़ी को इस बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 प्रतियोगिता के पहले दौर में कनाडा के केविन ली और टाइ अलेक्जेंडर लिंडेमैन की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से केवल 23 मिनट में 9-21, 7-21 से हार का सामना करना पड़ा।
भारत की निगाहें पुरुष एकल स्पर्धा में चौथी वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत पर टिकी हैं जो पहले दौर में मलेशिया के पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ली ज़ी जिया का सामना करेंगे।
महिला एकल में आकर्षी कश्यप, देविका सिहाग, अनमोल खरब, थारुन मन्नेपल्ली, सनीथ दयानंद और तान्या हेमंत अपनी चुनौती पेश करेंगे।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


