भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को 50-27 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को 50-27 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को 50-27 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
Modified Date: October 5, 2023 / 11:19 am IST
Published Date: October 5, 2023 11:19 am IST

हांगझोउ, पांच अक्टूबर (भाषा) सात बार की चैंपियन भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने गुरुवार को यहां ग्रुप ए में चीनी ताइपे को 50-27 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और एशियाई खेलों में पदक सुनिश्चित किया।

इस जीत से भारत अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि चीनी ताइपे की टीम दूसरे स्थान पर चल रही है।

कबड्डी में 2010 ग्वांगझू एशियाई खेलों से सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को कांस्य पदक दिया जाता है।

भारत ने चार बार विरोधी टीम को ‘ऑल आउट’ किया जबकि उसके रेडर ने चार बोनस अंक जुटाए।

पहले हाफ के बाद भारतीय टीम ने 28-12 की बढ़त बनाई। भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में चीनी ताइपे के 15 अंक के मुकाबले 22 अंक जुटाकर जीत सुनिश्चित की।

चीनी ताइपे की टीम ने दूसरे हाफ में एक बार भारतीय टीम को ऑल आउट भी किया।

भारत गुरुवार को ही अपने अंतिम ग्रुप मैच में जापान से भिड़ेगा।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में