भारतीय रेलवे ने 72वीं सीनियर पुरूष राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप जीती

भारतीय रेलवे ने 72वीं सीनियर पुरूष राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप जीती

भारतीय रेलवे ने 72वीं सीनियर पुरूष राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप जीती
Modified Date: February 27, 2026 / 10:35 pm IST
Published Date: February 27, 2026 10:35 pm IST

वडोदरा, 27 फरवरी (भाषा) भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को यहां फाइनल में महाराष्ट्र को 49-31 से हराकर 72वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीता।

टूर्नामेंट के आखिरी दिन की शुरुआत उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र तथा भारतीय रेलवे और चंडीगढ़ के बीच खेले गए दो सेमीफाइनल से हुई।

सेमीफाइनल में जीत के बाद रेलवे और महाराष्ट्र फाइनल में पहुंचे। महाराष्ट्र ने अपने मजबूत ऑल-राउंड प्रदर्शन से दबदबा बनाया। पंकज मोहिते ने 12 अंक जबकि आशु मलिक ने आठ अंक दिलाए।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में