घुटने की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से हटे सिनर

घुटने की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से हटे सिनर

घुटने की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से हटे सिनर
Modified Date: August 10, 2026 / 09:51 am IST
Published Date: August 10, 2026 9:51 am IST

सिनसिनाटी, 10 अगस्त (एपी) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर घुटने की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गए हैं।

सिनर ने पिछले महीने लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीतने के बाद से किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया है। उन्होंने बुधवार से टोरंटो में शुरू होने वाले टूर्नामेंट से भी अपना नाम वापस ले लिया।

24 वर्षीय सिनर ने अब तक पांच ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने के लिए उन्हें केवल फ्रेंच ओपन जीतने की जरूरत है।

सिनर ने कहा, ‘‘अपने चिकित्सकों और अपनी टीम से परामर्श करने के बाद मैंने सिनसिनाटी में होने वाले मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। मेरे दाहिने घुटने में दर्द है और मैं अभी खेलने के लिए तैयार नहीं हूं।’’

सिनर से पहले कार्लोस अल्काराज़ ने भी कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से हटने का फैसला किया था। इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल के मुकाबले शनिवार से शुरू होंगे।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में