भारत ने ताशकंद में आगामी एएफसी अंडर-20 एशियाई कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम चुनी

भारत ने ताशकंद में आगामी एएफसी अंडर-20 एशियाई कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम चुनी

भारत ने ताशकंद में आगामी एएफसी अंडर-20 एशियाई कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम चुनी
Modified Date: August 26, 2026 / 06:23 pm IST
Published Date: August 26, 2026 6:23 pm IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) भारत ने ताशकंद में होने वाले एएफसी अंडर-20 एशियाई कप क्वालीफायर के लिए बुधवार को 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

राष्ट्रीय शिविर के लिए बुलाए गए आठ खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया।

क्वालीफाइंग टूर्नामेंट 31 अगस्त से छह सितंबर तक उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में होगा।

मुख्य टूर्नामेंट अगले साल चीन में होगा।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में सिंगापुर के खिलाफ मैत्री मैच से पहले घोषित 30 सदस्यीय टीम में से आठ खिलाड़ियों को तकनीकी या चोट से संबंधित कारणों के चलते रिलीज कर दिया गया है।

जून में बेंगलुरु में ट्रायल शुरू होने के बाद 100 से अधिक खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया गया जिसके बाद अंतिम 23 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

टीम बृहस्पतिवार को ताशकंद पहुंचेगी। फिर 31 अगस्त को सीरिया, तीन सितंबर को मेजबान उज्बेकिस्तान और छह सितंबर को बांग्लादेश से खेलेगी, इसके साथ ही ग्रुप बी में उनका अभियान समाप्त होगा।

सभी आठ ग्रुप के विजेता और सात सर्वश्रेष्ठ उपविजेता एएफसी अंडर-20 एशियाई कप चीन 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगे।

भारतीय टीम :

गोलकीपर: जसकरण डब, प्रणव सुंदररमन, सूरज सिंह अहेइबाम

डिफेंडर: एशर रेबेलो, बुंगसन सिंह ताखेल्लामबाम, करिश सोराम, मलेमंगंबा सिंह थोकचोम, सुमित शर्मा ब्रह्मचारीमायुम, याइफारेम्बा चिंगाखाम

मिडफील्डर: अनिकेत यादव, डैनी मीतेई लैशराम, मोहम्मद अरबाश, ऋषि सिंह निंगथौखोंगजाम, ऋषिकांता मीतेई लाइशराम, सैमसन अहोंगशांगबाम, शमी सिंगामायुम

फॉरवर्ड: दानियाल मकाकमायुम, गुनेइबा वांगखैराकपाम, हातिम अली, ओमांग डोडुम, प्रशान जाजो, रोहेन सिंह चाफामायुम, विशाल यादव

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में