महिला स्कॉटिश ओपन में भारतीय तिकड़ी की निराशाजनक शुरूआत

Ads

महिला स्कॉटिश ओपन में भारतीय तिकड़ी की निराशाजनक शुरूआत

  •  
  • Publish Date - July 29, 2022 / 04:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

ट्रून ( स्कॉटलैंड) , 29 जुलाई ( भाषा ) भारत की अदिति अशोक , दीक्षा डागर और त्वेसा मलिक ने ट्रस्ट गोल्फ महिला स्कॉटिश ओपन में अपने अभियान की निराशाजनक शुरूआत की ।

कोरिया की ये जिन चोइ ने आठ अंडर 64 का स्कोर करके बढत बना ली । भारतीयों को कट में प्रवेश के लिये दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा ।

अदिति संयुक्त 97वें, दीक्षा संयुक्त 122वें और त्वेसा संयुक्त 127वें स्थान पर हैं ।

भाषा

मोना

मोना