चेन्नई, सात अगस्त (भाषा) एशियाई सर्फिंग महासंघ (एएसएफ) ने शुक्रवार को भारतीय सर्फिंग महासंघ (एसएफआई) के अध्यक्ष अरुण वासु को अपना नया अध्यक्ष चुना।
वासु का चुनाव अंतरराष्ट्रीय सर्फिंग संघ (आईएसए) की निगरानी में एएसएफ के सदस्य राष्ट्रीय महासंघों द्वारा किए गए मतदान के बाद हुआ।
विंडसर्फर और सर्फर रह चुके वासु 2021 से एसएफआई के अध्यक्ष हैं। उनके कार्यकाल में भारतीय सर्फरों ने एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया और एशियाई सर्फिंग चैम्पियनशिप में देश के लिए पहला पदक भी जीता।
वासु ने जापान के अत्सुशी सकाई की जगह ली जो वर्ष 2011 से एएसएफ के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे।
भाष नमिता मोना
मोना