भारतीय महिला गोल्फरों की आयरिश ओपन में निराशाजनक शुरूआत

Ads

भारतीय महिला गोल्फरों की आयरिश ओपन में निराशाजनक शुरूआत

  •  
  • Publish Date - September 23, 2022 / 06:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

ड्रोमोलैंड कासल, 23 सितंबर (भाषा)  वाणी कपूर, त्वेसा मलिक, अमनदीप द्राल और दीक्षा डागर की भारतीय चौकड़ी ने केपीएमजी महिला आयरिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में शुक्रवार को निराशाजनक शुरुआत की।

सत्र में शानदार लय में चल रही वाणी और दीक्षा 72 के एक समान स्कोर के साथ संयुक्त 67वें स्थान पर है।

त्वेसा एक ओवर 73 के स्कोर के साथ संयुक्त 78वें जबकि अमनदीप दो ओवर 74 के स्कोर के साथ संयुक्त 93वें स्थान पर है।

इन चारों खिलाड़ियों को कट में जगह बनाने के लिए दूसरे दौर में अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

भाषा आनन्द मोना

मोना