कोरिया को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में, मुकाबला चीन से

कोरिया को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में, मुकाबला चीन से

कोरिया को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में, मुकाबला चीन से
Modified Date: September 30, 2026 / 05:22 pm IST
Published Date: September 30, 2026 5:22 pm IST

काकामिगाहारा, 30 सितंबर (भाषा) आखिरी सोलह मिनट में दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 2 . 0 से हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां सामना गत चैम्पियन चीन से होगा ।

ग्रुप चरण में सारे मैच जीतकर अजेय रही भारतीय टीम को पिछली बार की रजत पदक विजेता कोरिया के डिफेंडरों ने बांधे रखा और बारह पेनल्टी कॉर्नर में से सिर्फ एक पर गोल हो सका ।

भारत के लिये इशिका ने 44वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया जबकि चार मिनट बाद कप्तान सलीमा टेटे ने गोल दागा ।

भारत का सामना अब मौजूदा चैम्पियन चीन से होगा जिसने हांगझोउ एशियाई खेल 2023 में उसे सेमीफाइनल में 4 . 0 से हराया था ।

चीन ने दूसरे सेमीफाइनल में जापान को पेनल्टी शूटआउट में 4 . 2 से मात दी ।

भारत और चीन का सामना पिछले महीने नीदरलैंड में एफआईएच विश्व कप के ग्रुप मैच में हुआ था जिसमें भारत ने उसे 2 . 2 से ड्रॉ पर रोका था । भारतीय टीम विश्व कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके पांचवें स्थान पर रही थी जो 1974 के बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था ।

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिर्फ एक बार दिल्ली में 1982 में स्वर्ण पदक जीता था जब पहली बार महिला हॉकी को इन खेलों में शामिल किया गया । पिछली बार भारत ने कांस्य जीता और 2018 में रजत पदक जीता था ।

भाषा

मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में