एशियाड गोल्फ में भारत की अच्छी शुरूआत, प्रणवी महिलाओं में दूसरे स्थान पर, सप्तक संयुक्त तीसरे
एशियाड गोल्फ में भारत की अच्छी शुरूआत, प्रणवी महिलाओं में दूसरे स्थान पर, सप्तक संयुक्त तीसरे
(वी कृष्णास्वामी)
नागोया, 30 सितंबर (भाषा) प्रणवी उर्स चार अंडर 66 स्कोर करके एशियाई खेलों की गोल्फ स्पर्धा में बुधवार को व्यक्तिगत श्रेणी में दूसरे स्थान पर है जबकि भारतीय महिला टीम संयुक्त छठे स्थान पर है ।
टीम स्पर्धा में दो सर्वश्रेष्ठ स्कोर को शामिल करते हुए भारत ने तीन अंडर का टीम स्कोर बनाया और संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहा। सिंगापुर आठ अंडर के स्कोर के साथ कोरिया, चीन और चीनी ताइपे से चार शॉट आगे था जो चार अंडर के स्कोर पर बराबरी पर थे।
पुरूष वर्ग में सप्तक तलवार चार अंडर 66 के स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं । वह शीर्ष पर काबिज जापान के काजुकी हिगा और चीन के वांग वेइ सुआन से एक शॉट पीछे हैं ।
दूसरी बार एशियाई खेलों में भाग ले रही प्रणवी दूसरे स्थान पर हैं और शीर्ष पर काबिज सिंगापुर की शेनोन टैन से तीन शॉट पीछे है ।
एशियाई खेल 2023 की रजत पदक विजेता अदिति अशोक और दीक्षा डागर एक ओवर 71 के स्कोर के साथ संयुक्त 18वें स्थान पर हैं ।
पुरूषों में युवराज संधू और वीर अहलावत संयुक्त 23वें स्थान पर हैं । भारतीय पुरूष टीम संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं और शीर्ष पर काबिज जापान से छह शॉट पीछे है । चीन और कोरिया उससे दो शॉट आगे हैं ।
भाषा मोना नमिता
नमिता

Facebook


