Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

छत्तीसगढ़ में जर्जर और मरम्मत योग्य स्कूल भवनों की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लोक शिक्षण संचालनालय ने 31 जिला शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों से तीन दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई और अक्टूबर का वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है।

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh 31 DEO Show Cause Notice || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 30, 2026 / 03:50 pm IST
Published Date: September 30, 2026 3:43 pm IST

Chhattisgarh 31 DEO Show Cause Notice: रायपुर: जर्जर और मरम्मत के लायक स्कूल इमारतों की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लोक शिक्षण संचालनालय यानी डीपीआई ने प्रदेश के 31 जिला शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों से तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

एक सप्ताह में मांगी गई थी रिपोर्ट

लोक शिक्षण संचालनालय ने 7 सितंबर को सभी संबंधित अधिकारियों से स्कूल भवनों की स्थिति की जानकारी मांगी थी। इसके लिए एक सप्ताह की समय-सीमा तय की गई थी। रिपोर्ट में भवन विहीन स्कूलों और मरम्मत योग्य स्कूल भवनों की जानकारी उपलब्ध करानी थी। समय बीतने के बाद भी 31 जिलों से जानकारी नहीं भेजी गई। इसे लेकर डीपीआई ने नाराजगी जताई और संबंधित जिलों के शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

तीन दिन में देना होगा जवाब

Chhattisgarh 31 DEO Show Cause Notice: नोटिस में संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों से देरी का कारण स्पष्ट करने को कहा गया है। उन्हें तीन दिनों के भीतर अपना जवाब लोक शिक्षण संचालनालय को भेजना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि अधिकारियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही अक्टूबर महीने का वेतन रोकने की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका में नकली ओजेंपिक बेचने के आरोप में दो भारतीय नागरिकों पर मामला दर्ज

ईरान समर्थित हूतियों से सऊदी अरब की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगा पाकिस्तान : रक्षा मंत्री

एशियाई खेल कुश्ती: सुनील शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में, निशा दहिया पहले दौर में हारीं

रुबियो ने नयी दिल्ली में अमेरिकी राजदूतों की बैठक को संबोधित किया

एशियाई खेल: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने स्वर्ण पदक मुकाबले में बनाई जगह


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown