UP House Collapse News | Photo Credit: IBC24
लखीमपुर खीरी: UP House Collapse News उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भारी बारिश (Lakhimpur Kheri Rain) की वजह से एक कच्चा मकान ढह गई। (Heavy Rain Accident) मलबे में दबकर दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
UP House Collapse News मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिकंदराबाद चौकी के रहमतपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां लगातार हो रही बारिश की वजह से मकान भरभराकर ढह गई। दीवार के पास एक ही चारपाई पर सो रहे पति-पत्नी और उनके आठ वर्षीय बेटे तीनों मलबे में दब गए। जिससे तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। मृतकों में रहमतपुर गांव निवासी मोहन कश्यप (50) पुत्र साधू कश्यप अपनी पत्नी कविता कश्यप (45) और आठ वर्षीय बेटे नानू कश्यप शामिल है।
बताया जा रहा है कि कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी और लगातार बारिश की वजह से गिर गई। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।