भारतीय महिला टीम ने बनाये आठ विकेट पर 130 रन
भारतीय महिला टीम ने बनाये आठ विकेट पर 130 रन
नवी मुंबई, सात जनवरी (भाषा) भारतीय महिला टीम बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट पर 130 रन ही बना सकी।
मेजबान टीम के लिए दीप्ति शर्मा रन आउट होने से पहले 31 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। उनके अलावा स्मृति मंधाना और ऋचा घोष ने 23-23 रन का योगदान दिया।
आस्ट्रेलिया के लिए अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वारेहैम और किम गार्थ ने दो दो विकेट झटके।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


