गॉल, 16 जुलाई (भाषा) भारत अंडर 19 और श्रीलंका अंडर 19 टीम के बीच पहला युवा टेस्ट बृहस्पतिवार को ड्रॉ पर रहा जिसमें सलामी बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी का पहली पारी का दोहरा शतक आकर्षण का केंद्र रहा ।
अपने कल के स्कोर 196 रन से आगे खेलते हुए रायचंदानी 324 गेंद में 207 रन बनाकर आउट हुए ।
विकेटकीपर बल्लेबाज मानव कृष्णा ने 153 गेंद में 100 रन बनाये और वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे । भारत ने पहली पारी में 576 रन बनाकर 152 रन की बढत ले ली थी । श्रीलंका अंडर 19 टीम ने पहली पारी नौ विकेट पर 424 रन पर घोषित की थी ।
दूसरी पारी में श्रीलंका अंडर 19 टीम ने छह विकेट पर 178 रन बना लिये थे जिसके बाद पारी की घोषणा की । मैच का कोई नतीजा नहीं निकलता देख इसे ड्रॉ घोषित किया गया ।
भाषा मोना नमिता
नमिता