भारत के 56 वर्षीय पावरलिफ्टर ललित पटेल ने आईबीबीएफ विश्व चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते
भारत के 56 वर्षीय पावरलिफ्टर ललित पटेल ने आईबीबीएफ विश्व चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते
अहमदाबाद, 31 मई (भाषा) गुजरात के 56 वर्षीय पावरलिफ्टर ललित पटेल ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित आईबीबीएफ विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते।
मास्टर टू श्रेणी (83-93 किग्रा) में चुनौती पेश करने वाले पटेल ने 10 से 12 मई के बीच आयोजित प्रतियोगिता में ‘बेंच प्रेस’, ‘डेडलिफ्ट’ और ‘स्क्वाट’ स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया।
पटेल पिछले आठ महीनों से वैश्विक प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे थे।
उन्होंने पांच साल पहले ही पावरलिफ्टिंग शुरू की थी।
शाकाहारी आहार लेने वाले पटेल ने कहा, ‘‘उम्र और आहार सफलता के लिए कोई बाधा नहीं हैं।’’
पटेल ने राज्य स्तर पर 18 और राष्ट्रीय स्तर पर 12 पदक जीते है। वह अब युवा खिलाड़ियों को कोचिंग देने के साथ ‘बॉडीबिल्डिंग’ प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहते हैं।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता
लेखक के बारे में
Web Title: भारत के 56 वर्षीय पावरलिफ्टर ललित पटेल ने आईबीबीएफ विश्व चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pmपानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pm