भारत की पहली पारी 396 रन पर सिमटी

भारत की पहली पारी 396 रन पर सिमटी

भारत की पहली पारी 396 रन पर सिमटी
Modified Date: February 3, 2024 / 11:14 am IST
Published Date: February 3, 2024 11:14 am IST

विशाखापत्तनम, तीन फरवरी (भाषा) इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को यहां भारत की पहली पारी 112 ओवर में 396 रन पर सिमट गयी।

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 209 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले दोहरे शतक के दौरान 290 गेंदों की पारी में 19 चौके और सात छक्के जड़े।

भारतीय टीम ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 336 रन से आगे से की थी। टीम ने 60 रन जोड़कर अपने चारों विकेट गंवा दिये।

इंग्लैंड के लिए दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 25 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट लिये। शोएब बशीर और रेहान अहमद को भी तीन-तीन सफलता मिली।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में