भारत के ‘स्पार्क’ ने ईस्पोर्ट्स विश्व कप में ट्रैकमेनिया स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया
भारत के ‘स्पार्क’ ने ईस्पोर्ट्स विश्व कप में ट्रैकमेनिया स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया
मुंबई, 19 जून (भाषा) भारत के ट्रैकमेनिया खिलाड़ी कुणाल उप्रेती (स्पार्क के नाम से मशहूर) ने एशिया और ओसनिया क्वालीफायर के जरिए जगह बनाकर ईस्पोर्ट्स विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया जिससे वह इस रेसिंग खिताब में देश के अकेले प्रतिनिधि हैं।
ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 19 से 22 अगस्त तक होगा जिसमें दुनिया के 32 शीर्ष खिलाड़ी 500,000 अमेरिकी डॉलर (4.7 करोड़ रुपये) की कुल पुरस्कार राशि के लिए मुकाबला करेंगे।
स्पार्क भारतीय ईस्पोर्ट्स संस्थान एस8यूएल के उन तीन ट्रैकमेनिया खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने टूर्नामेंट के पहले चरण के लिए जगह बनाई है।
उनके साथ ब्रिटेन के अलेक्जेंडर पेज (विजी) और अमेरिका के नील कामदार (नील) भी शामिल हैं।
ट्रैकमेनिया को दुनिया के सबसे अनोखे और कौशल आधारित रेसिंग ईस्पोर्ट्स खेल में से एक माना जाता है। इसमें खिलाड़ियों को लूप, ड्रिफ्ट और मुश्किल मोड़ वाले खास तौर पर बनाए गए ट्रैक पर नैविगेट करना होता है।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


