सिडनी, 10 दिसंबर ( भाषा ) हैमस्ट्रिंग खिंचाव से जूझ रहे आस्ट्रेलियाई हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स भारत के खिलाफ शुक्रवार को दूसरा दिन रात का अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे ।
Read More News: #IBC24AgainstDrugs: आदतन अपराधी कोकीन के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी की महिला मित्र को भी लिया हिरासत में
तैतीस वर्ष के हेनरिक्स को 12 सदस्यीय आस्ट्रेलिया ए टीम में चुना गया था हालांकि वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं ।
‘द वेस्ट आस्ट्रेलिया’ की रिपोर्ट के अनुसार ,‘‘हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण गुलाबी गेंद से खेला जाने वाला दूसरा अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे । आस्ट्रेलिया के चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढती जा रही है।’’
Read More News: मशहूर कवि और लेखक मंगलेश डबराल का निधन, कोरोना से थे संक्रमित, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस
क्वींसलैंड के हरफनमौला जैक विल्डरमथ को उनकी जगह आस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल किया गया है ।
इससे पहले डेविड वॉर्नर चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हैं ।युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की को सिर में चोट लगी है जबकि जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार् को भी मामूली चोटें हैं ।
Read More News: सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने व्यापारियों के कार्यक्रम में कहा- एक वोट देकर आप किसी को खरीद नहीं लेते हैं, समस्या आती है तो रोने के लिए पहुंच जाते हैं