एसी मिलान को हराकर इंटर मिलान इटालियन कप के फाइनल में

Ads

एसी मिलान को हराकर इंटर मिलान इटालियन कप के फाइनल में

  •  
  • Publish Date - April 20, 2022 / 09:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

मिलान, 20 अप्रैल (एपी) इंटर मिलान ने लॉटेरो मार्टिनेज के दो गोल की मदद से अपने चिर प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान को दूसरे चरण के सेमीफाइनल में 3-0 से हराकर इटालियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

मार्टिनेज ने अपने दोनों गोल पहले हॉफ में किये। उनके इस शानदार प्रदर्शन से इंटर मिलान ने कुल 3-0 के अंतर से जीत दर्ज की। इन दोनों टीम के बीच सेमीफाइनल के पहले चरण का मैच गोलरहित छूटा था।

इंटर मिलान की तरफ से तीसरा गोल रोबिन गोसेन्स ने किया। यह जनवरी में अटलांटा छोड़कर इंटर मिलान से जुड़ने के बाद उनका पहला गोल है।

इंटर मिलान फाइनल में युवेंटस या फियोरेनटिना से भिड़ेगा। फाइनल 11 मई को खेला जाएगा।

एपी पंत

पंत

शीर्ष 5 समाचार