आईपीए ने इंडियन ओपन को पीडब्ल्यूआर 1000 स्पर्धा के रूप में मान्यता दी
आईपीए ने इंडियन ओपन को पीडब्ल्यूआर 1000 स्पर्धा के रूप में मान्यता दी
नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) भारतीय पिकलबॉल संघ (आईपीए) ने अप्रैल में हैदराबाद में होने वाले इंडियन ओपन के चौथे सत्र को पीडब्ल्यूआर 1000 स्पर्धा के रूप में मान्यता दी है।
ग्लोबल स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के पिछले तीन सत्र में सभी वर्गों में 19 देशों के चार हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले चुके हैं।
चौथे सत्र में 1500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और 56 वर्गों में इसकी कुल इनामी राशि 50 हजार डॉलर है।
आयोजकों ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईपीए से मंजूरी मिलने से उस व्यवस्था को वैधता मिल गई है जिसकी भारतीय पिकलबॉल के पारिस्थितिकी तंत्र में कमी थी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ग्लोबल स्पोर्ट्स और आईपीए के बीच इस तालमेल से देश की सबसे बड़ी निजी टूर्नामेंट सीरीज आधिकारिक राष्ट्रीय प्रशासनिक ढांचे में शामिल हो गई है। साथ ही यह इस बात की भी शुरुआत है कि भविष्य में ग्लोबल स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित होने वाले सभी प्रतियोगिताएं अब भारतीय पिकलबॉल संघ के तत्वावधान में ही होंगी।’’
भाषा सुधीर मोना
मोना

Facebook


