आईपीएल11: हैदराबाद ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया

Ads

आईपीएल11: हैदराबाद ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया

  •  
  • Publish Date - April 10, 2018 / 05:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए आईपीएल सीजन-11 के मैच में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल पर नौ विकेट सेे जीत दर्ज की। हैदराबाद की ये सीजन की पहली जीत है।  

 

हैदराबाद ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का ऑफर किया, राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए, राजस्थान से संजू सैमशन 49 रन की पारी खेली। सैमसन ने 42 गेंदों में 5 चौके जड़े। बेन स्टोक्स पांच रन पर ही आउट हो गए। राजस्थान के विकेट लगातार गिरने से रनों का स्कोर कम हो गया। 

शिखर धवन ने 33 बॉल में 50 रन बनाए

हैदराबाद के बॉलरों ने राजस्थान के बैट्समैन को रन बनाने से रोक रखा था। हैदराबाद से सिद्धार्थ कौल ने 4 ओवर में सिर्फ 17 देकर दो विकेट झटके। शाकिब ने 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए। दोनों गेंदबाज हैदराबाद के कीमती साबित हुए। 

बैटिंग करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 126 रनों के लक्ष्य को 15.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24